Home Health Chia Seeds: हेल्दी होने के बावजूद इन 5 गलतियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
HealthNutrition

Chia Seeds: हेल्दी होने के बावजूद इन 5 गलतियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Share
healthio24news
healthio24news
Share

Chia Seeds: आजकल फिटनेस और हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले जिन सुपरफूड्स का नाम लिया जाता है, उनमें चिया सीड्स भी शामिल हैं। छोटे-से दिखने वाले ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन्हें स्मूदी, दही, ओट्स या सलाद में मिलाना बेहद आसान है, इसी वजह से हेल्थ-कॉन्शस लोगों के बीच इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

हालांकि, डाइटिशियन गौरी आनंद बताती हैं कि चिया सीड्स तभी फायदेमंद हैं जब इन्हें सही तरीके से और संतुलित मात्रा में खाया जाए। अगर इन्हें गलत तरीके से खाया जाए तो फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं, चिया सीड्स खाते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है।

चिया सीड्स को बिना भिगोए खाना

सबसे बड़ी गलती है चिया सीड्स को सीधे खा लेना। यह अपने वजन से 10–12 गुना ज्यादा पानी सोख लेते हैं। ऐसे में अगर इन्हें बिना भिगोए खाया जाए तो ये गले या पेट में फूलकर ब्लॉकेज और दम घुटने जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।

पर्याप्त पानी न पीना

चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें खाने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिया जाता, तो कब्ज, भारीपन और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासतौर पर नाश्ते में इन्हें खाने के बाद दिनभर पानी पीते रहना चाहिए।

गलत समय पर सेवन करना

चिया सीड्स खाने का सही समय सुबह माना जाता है। इन्हें डिनर में शामिल करने से कई बार गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा नींद पर भी इसका असर पड़ सकता है।

ज्यादा मात्रा में खाना

हेल्दी फूड्स का मतलब यह नहीं कि जितना ज्यादा खाएं उतना बेहतर होगा। एक बार में 2 चम्मच से ज्यादा चिया सीड्स खाना पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या बढ़ा सकता है। अगर आपका पाचन हाई-फाइबर डाइट का आदी नहीं है तो कम मात्रा से शुरुआत करें।

सही तरीके से तैयार न करना

कई लोग इन्हें सीधे दूध या दही में डालकर तुरंत खा लेते हैं। बेहतर है कि इन्हें कम से कम 30 मिनट पानी या दूध में भिगोकर खाया जाए। इससे ये अच्छे से फूल जाते हैं और पचने में आसान हो जाते हैं।

चिया सीड्स हेल्दी और पौष्टिक जरूर हैं, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से ही इन्हें खाना जरूरी है। वरना यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Health

Extreme Heatwaves and Their Growing Impact on Human Health

Extreme heatwaves are becoming one of the biggest public health threats worldwide...

Health

Climate change is a health crisis – and fixing it is a health opportunity

Climate change is no longer only an environmental issue. It has become...

HealthWomen's Health

Cervical Cancer: Causes, Symptoms, Prevention and Early Detection Every Woman Should Know

Cervical cancer develops in the cervix, which is the lower part of...

HealthLatest News

Americans’ Challenges with Health Care Costs A Growing Financial Burden

Health care costs in America have become one of the most pressing...