Home Diseases & Conditions Eye Health: आंखों पर दिखते हैं बीमारियों के संकेत, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
Diseases & ConditionsHealth

Eye Health: आंखों पर दिखते हैं बीमारियों के संकेत, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Share
healthio24news
healthio24news
Share

Eye Health: हमारी आंखें सिर्फ देखने का काम ही नहीं करतीं बल्कि यह शरीर में छुपी कई बीमारियों का भी संकेत देती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आंखों पर नजर आने वाले बदलाव कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। अचानक धुंधला दिखना, आंखों में सूजन, डार्क सर्कल्स या आंखों का पीला पड़ना, ये सब कुछ न कुछ बताने की कोशिश करते हैं।

फूली हुई आंखें
अगर आंखें पफी यानी फूली हुई लगती हैं तो यह डिहाइड्रेशन, वॉटर रिटेंशन, ज्यादा नमक खाने, किडनी की दिक्कत या थायराइड इंबैलेंस का संकेत हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए नमक का सेवन कम करें, पैक्ड फूड से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें।

पुतलियों के चारों ओर सफेद या सलेटी धारियां
यह स्थिति अक्सर हाई कॉलेस्ट्रोल की वजह से होती है, खासकर 40 साल से कम उम्र के लोगों में। इस समस्या से बचने के लिए ओमेगा-3 युक्त फूड्स जैसे अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और फैटी फिश का सेवन करें। साथ ही रेग्युलर वॉक और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना जरूरी है।

डार्क सर्कल्स
आंखों के नीचे काले घेरे अक्सर नींद की कमी, तनाव, थकान, पानी की कमी और आयरन की कमी के कारण होते हैं। इसे ठीक करने के लिए नींद की आदतें सुधारें, आयरन युक्त फूड्स जैसे चुकंदर, गुड़, खजूर और पालक खाएं और रात को स्क्रीन टाइम कम करें।

आंखों का पीला पड़ना
अगर आंखें पीली दिख रही हैं तो यह लिवर की समस्या, अनीमिया, गॉल ब्लैडर की दिक्कत या एल्कोहल के ज्यादा सेवन की ओर इशारा करता है।

जैंथेलास्मा
आंखों के आसपास छोटी मोटी गांठें पड़ने को जैंथेलास्मा कहते हैं। यह हाई कॉलेस्ट्रोल, डायबिटीज, हाइपोथायरॉइडिज्म या लिवर डिसऑर्डर का संकेत है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

आंखों में खून जमना
अगर आंखें लाल नजर आ रही हैं और ऐसा लगता है कि खून जम गया है तो इसके पीछे कारण हो सकते हैं, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों पर चोट, ज्यादा जोर डालना, एलर्जी या कंजंक्टिवाइटिस।

धुंधला दिखना
बार-बार धुंधला दिखना विटामिन A और B12 की कमी या डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

आंख फड़फड़ाना
अगर आंखें बार-बार फड़कती हैं तो यह मैग्नीशियम या विटामिन B12 की कमी, ड्राई आई सिंड्रोम या ज्यादा कैफीन लेने की वजह से हो सकता है।

आंखें सिर्फ शरीर का आईना नहीं बल्कि बीमारियों का शुरुआती अलर्ट भी होती हैं। इसलिए आंखों में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
HealthWomen's Health

Cervical Cancer: Causes, Symptoms, Prevention and Early Detection Every Woman Should Know

Cervical cancer develops in the cervix, which is the lower part of...

Child HealthDiseases & Conditions

Child Deaths Rise in Bangladesh Measles Outbreak: Causes, Symptoms, and Prevention

The measles outbreak has spread rapidly across the country, affecting most districts....

HealthLatest News

Americans’ Challenges with Health Care Costs A Growing Financial Burden

Health care costs in America have become one of the most pressing...

Diseases & ConditionsMedical News

Childhood Cancer: Causes, Symptoms, Types, Treatment and Survival Rates

Childhood cancer is one of the leading causes of death among children...