Home Diseases & Conditions Painkiller vs Physiotherapy: गर्दन और कमर दर्द के लिए पेनकिलर या फिजियोथेरेपी क्या है सही इलाज?
Diseases & ConditionsHealth

Painkiller vs Physiotherapy: गर्दन और कमर दर्द के लिए पेनकिलर या फिजियोथेरेपी क्या है सही इलाज?

Share
healthio24news
healthio24news
Share

Painkiller vs Physiotherapy: आजकल गर्दन और कमर दर्द एक आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल पर काम करना, गलत पोजीशन में बैठना या लेटे-लेटे काम करना रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर दबाव डालता है। नतीजा होता है कमर दर्द और स्पाइन से जुड़ी दिक्कतें।

ऐसे में लोग अक्सर तुरंत राहत पाने के लिए पेनकिलर (Painkiller) खा लेते हैं, लेकिन क्या यह असली इलाज है? या फिर फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प है? आइए जानते हैं।

पेनकिलर: केवल तात्कालिक राहत
विशेषज्ञ बताते हैं कि पेनकिलर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तुरंत असर दिखाता है। अचानक बढ़े दर्द, ऑफिस में काम करने में परेशानी या रात में नींद न आने की स्थिति में एक गोली से राहत मिल जाती है।
लेकिन समस्या यह है कि यह असर केवल कुछ घंटों तक ही रहता है। बार-बार पेनकिलर लेने से पेट, किडनी, हार्ट और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

फिजियोथेरेपी: जड़ से इलाज
फिजियोथेरेपी में दर्द की जड़ पर काम किया जाता है।
इसमें विभिन्न एक्सरसाइज़, स्ट्रेचिंग और मशीनों का इस्तेमाल करके मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और खिंचाव कम होता है।
शुरुआत में तुरंत राहत भले ही न मिले, लेकिन धीरे-धीरे दर्द में सुधार होता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका असर लंबे समय तक रहता है।

कब लेना चाहिए कौन सा इलाज?
पेनकिलर:
अगर दर्द अचानक बहुत बढ़ जाए और तुरंत राहत चाहिए तो डॉक्टर की सलाह पर लिया जा सकता है।
फिजियोथेरेपी: अगर दर्द बार-बार हो रहा है, लंबे समय तक बना रहता है, चलने-फिरने में दिक्कत है या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है, तो फिजियोथेरेपी सबसे सही विकल्प है।

संतुलन ही है असली समाधान
पेनकिलर तात्कालिक राहत देता है, जबकि फिजियोथेरेपी लंबे समय का इलाज है। इसलिए बार-बार पेनकिलर पर निर्भर रहने की बजाय डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श लेना ही सही है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर जीवनशैली में बदलाव, सही पोजीशन, नियमित एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी अपनाई जाए, तो गर्दन और कमर दर्द से लंबे समय तक छुटकारा पाया जा सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Health

Extreme Heatwaves and Their Growing Impact on Human Health

Extreme heatwaves are becoming one of the biggest public health threats worldwide...

Health

Climate change is a health crisis – and fixing it is a health opportunity

Climate change is no longer only an environmental issue. It has become...

HealthWomen's Health

Cervical Cancer: Causes, Symptoms, Prevention and Early Detection Every Woman Should Know

Cervical cancer develops in the cervix, which is the lower part of...

Child HealthDiseases & Conditions

Child Deaths Rise in Bangladesh Measles Outbreak: Causes, Symptoms, and Prevention

The measles outbreak has spread rapidly across the country, affecting most districts....