Home Health Kiwi Benefits: एक कीवी से पूरी हो सकती है विटामिन C की जरूरत, जानें इम्युनिटी और हेल्थ के फायदे
HealthNutrition

Kiwi Benefits: एक कीवी से पूरी हो सकती है विटामिन C की जरूरत, जानें इम्युनिटी और हेल्थ के फायदे

Share
healthio24news
Share

Kiwi Benefits: अक्सर जब हम विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर फलों की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले संतरा, आंवला या मौसमी का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक कीवी आपकी डेली विटामिन सी की जरूरत का 60% से ज्यादा पूरा कर सकती है? हरे गूदे और छोटे काले बीजों वाला यह खट्टा-मीठा फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण का खजाना है।

कीवी में कितना होता है विटामिन C?

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मध्यम आकार की कीवी में 56-62 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। यह हमारी रोजाना की जरूरत का लगभग 62% हिस्सा पूरा करता है। यानी अगर आप रोज 1-2 कीवी खाते हैं तो आपकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहेगी और कई बीमारियों से बचाव हो सकेगा।

इम्युनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करती है कीवी?

विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) के उत्पादन को बढ़ाता है।
यह शरीर को ऑक्सिडेटिव तनाव से बचाता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

कीवी में मौजूद अन्य पोषक तत्व

विटामिन सी के अलावा कीवी में कई अन्य ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे:
पोटैशियम – दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए जरूर
फोलेट – प्रेग्नेंसी में लाभदायक
विटामिन K और E – हड्डियों और स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद
एंटीऑक्सिडेंट्स (पॉलीफेनॉल्स, कैरोटीनॉयड) – सूजन कम करने और एजिंग को स्लो करने में सहायक
फाइबर – पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से बचाता है।

कीवी खाने के फायदे

इम्युनिटी बूस्टर – सर्दी-ज़ुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव
दिल की सेहत – ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करता है।
पाचन सुधारता है – फाइबर की वजह से
वजन घटाने में मददगार – कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला फल
त्वचा के लिए फायदेमंद – एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।

कीवी एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वाद में शानदार है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप रोज अपनी डाइट में 1-2 कीवी शामिल करते हैं, तो यह आपकी विटामिन सी की कमी पूरी करने, इम्युनिटी मजबूत करने, पाचन सुधारने और दिल की सेहत बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Health

Extreme Heatwaves and Their Growing Impact on Human Health

Extreme heatwaves are becoming one of the biggest public health threats worldwide...

Health

Climate change is a health crisis – and fixing it is a health opportunity

Climate change is no longer only an environmental issue. It has become...

HealthWomen's Health

Cervical Cancer: Causes, Symptoms, Prevention and Early Detection Every Woman Should Know

Cervical cancer develops in the cervix, which is the lower part of...

HealthLatest News

Americans’ Challenges with Health Care Costs A Growing Financial Burden

Health care costs in America have become one of the most pressing...