Slim Fit Drink: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक बन चुका है। वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग, जिम और अलग-अलग नुस्खे आज़माते हैं, लेकिन कई बार इनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। इसी बीच फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर ने एक खास वेट लॉस ड्रिंक का नुस्खा बताया है, जिसके जरिए सिर्फ 30 दिनों में वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
क्या है ये खास वेट लॉस ड्रिंक?
डॉ. जैदी के अनुसार, वजन घटाने की असली चाबी है मेटाबॉलिज्म को तेज करना। जब शरीर फैट बर्निंग मोड में आता है, तभी वेट लॉस तेजी से होता है। इसी के लिए उन्होंने एक पावरफुल आयुर्वेदिक ड्रिंक का फॉर्मूला बताया।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए चाहिए –
1 गिलास पानी
1 चम्मच मेथी के बीज
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
1 चुटकी दालचीनी पाउडर
कैसे बनाएं?
रात में मेथी के बीज पानी में भिगो दें।
सुबह पानी को छान लें।
इसमें एप्पल साइडर विनेगर और दालचीनी मिलाकर खाली पेट पी लें।
इस वेट लॉस ड्रिंक के फायदे
एप्पल साइडर विनेगर – इंसुलिन कंट्रोल करता है और भूख कम करता है।
मेथी के बीज – फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और क्रेविंग घटाते हैं।
दालचीनी – मेटाबॉलिज्म को एक्टिव कर फैट बर्निंग आसान बनाती है।
सलाह:
रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें – तेज चाल से चलना, योग या हल्की वेट ट्रेनिंग।
शुगर और रिफाइंड कार्ब्स छोड़ें – मैदा, मिठाई और जंक फूड की जगह ब्राउन राइस, दलिया और ज्वार-बाजरे की रोटियां लें।
30 दिन में असर
डॉ. जैदी का कहना है कि अगर इस ड्रिंक का सेवन नियमित रूप से किया जाए और साथ में हल्की एक्सरसाइज व हेल्दी डाइट फॉलो की जाए, तो 30 दिनों में वजन घटने के रिजल्ट दिखने लगते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।
Leave a comment