Home Healthy Living Vegetarian & Vegan Diet: क्या शाकाहारी और वीगन डाइट पूरी कर सकती है पोषण की ज़रूरतें? जानें स्टडी में क्या कहा गया
Healthy LivingNutritionWellness & Lifestyle

Vegetarian & Vegan Diet: क्या शाकाहारी और वीगन डाइट पूरी कर सकती है पोषण की ज़रूरतें? जानें स्टडी में क्या कहा गया

Share
healthio24news
healthio24news
Share

Vegetarian & Vegan Diet: आजकल हेल्थ कॉन्शस लोग अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव कर रहे हैं। खासतौर पर शाकाहारी (Vegetarian) और वीगन (Vegan) डाइट तेजी से लोकप्रिय हो रही है। न सिर्फ आम लोग बल्कि विराट कोहली, अमिताभ बच्चन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सेलेब्रिटी भी इसे अपना चुके हैं।

रेस्टोरेंट्स और कैफे भी अब अपनी मेन्यू में वेजिटेरियन और वीगन ऑप्शंस बढ़ा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पौधों पर आधारित डाइट हमारी पोषण की ज़रूरतों को पूरा कर सकती है?

स्टडी क्या कहती है?

फ्रांस की एजेंसी फॉर फूड, एनवायरनमेंटल एंड ऑक्युपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी (ANSES) की हालिया रिसर्च ने शाकाहारी और वीगन डाइट के फायदे और रिस्क पर गहन अध्ययन किया।

शोध के मुताबिक –

शाकाहारी डाइट अपनाने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

नॉन-वेज खाने वालों की तुलना में हृदय रोग, ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, प्रोस्टेट व पेट का कैंसर, ब्लड कैंसर और कुछ आंख व पाचन संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम पाया गया।

शाकाहारी और वीगन डाइट में अंतर

Vegetarian (शाकाहारी): इसमें मांस, मछली या सी-फूड शामिल नहीं होते।

Lacto-Ovo Vegetarian: दूध और अंडे खाते हैं, लेकिन मीट नहीं।

Vegan: इसमें किसी भी तरह का एनिमल-बेस्ड फूड पूरी तरह से बाहर कर दिया जाता है।

संभावित रिस्क

हालांकि रिसर्च में यह भी पाया गया कि पूरी तरह शाकाहारी या वीगन डाइट लेने वालों में कुछ स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं।
हड्डियां कमजोर होना और फ्रैक्चर का खतरा ज्यादा देखा गया।
नवजात शिशुओं में Hypospadias (मूत्रमार्ग की जन्मजात समस्या) का रिस्क पाया गया।
पोषण की दृष्टि से, ऐसे लोगों में अक्सर आयरन, आयोडीन, विटामिन B12, विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड (EPA, DHA) की कमी होती है।
कैल्शियम और फॉस्फोरस का संतुलन भी नॉन-वेज खाने वालों की तुलना में कमजोर पाया गया।

शाकाहारी और वीगन डाइट कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है, लेकिन इसके साथ-साथ पोषण संतुलन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आयरन, विटामिन B12, विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लिमेंट्स या सही डाइट प्लान अपनाना आवश्यक है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप शाकाहारी या वीगन डाइट फॉलो करते हैं, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर अपनी डाइट को बैलेंस्ड बनाएं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Healthy Living

Colorectal Cancer: Surgical Oncologist Reveals Subtle Symptoms You Should Never Ignore

Introduction Colorectal cancer, which affects the colon or rectum, is one of...

10 Best Antioxidant Fruits You Should Eat Daily for Better Health
Nutrition

10 Best Antioxidant Fruits You Should Eat Daily for Better Health

Antioxidants play a powerful role in protecting your body from damage caused...

healthio24news
Healthy Living

Glycosuria Problem: Causes, Symptoms, Diagnosis, and Treatment Guide

Introduction Glycosuria is a medical condition in which glucose (sugar) is present...

5 High-Protein Snacks for Busy People
Nutrition

Dandruff Problem in Male and Female: Causes, Symptoms, Treatment & Prevention Guide

Introduction Dandruff is one of the most common scalp problems affecting both...