Home Child Health New Born Baby Bathing Tips: नवजात शिशु को नहलाने का सही समय और सावधानियां
Child Health

New Born Baby Bathing Tips: नवजात शिशु को नहलाने का सही समय और सावधानियां

Share
healthio24news
healthio24news
Share

New Born Baby Bathing Tips: नवजात शिशु की देखभाल बेहद नाजुक होती है। खासतौर पर पहली बार नहलाने (New Born Baby Bath) के दौरान माता-पिता को विशेष ध्यान रखना चाहिए। पहले समय में बच्चे को जन्म के तुरंत बाद नहला दिया जाता था, लेकिन अब विशेषज्ञ और World Health Organization (WHO) की गाइडलाइन कहती हैं कि जन्म के कम से कम 24 से 48 घंटे बाद ही बच्चे को नहलाना सही होता है।

दरअसल, नवजात शिशु की त्वचा पर एक प्राकृतिक परत (Vernix) होती है जो उसे संक्रमण और डिहाइड्रेशन से बचाती है। अगर बच्चे को तुरंत नहला दिया जाए तो यह परत जल्दी हट जाती है, जिससे बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

पहली बार बच्चे को कब नहलाना चाहिए?
बच्चे को तभी नहलाना चाहिए जब उसका अम्बिलिकल कॉर्ड (Umbilical Cord) पूरी तरह ठीक हो जाए।
तब तक शिशु को स्पंज बाथ (Sponge Bath) देना बेहतर होता है। इसके लिए मुलायम कपड़े से चेहरा, हाथ और शरीर साफ किया जा सकता है।

नवजात को नहलाने के टिप्स (New Born Baby Bathing Tips)

सही समय का इंतजार करें
पहली बार नहलाने से पहले बच्चे का अम्बिलिकल कॉर्ड गिरना और ठीक होना जरूरी है।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
नवजात के लिए पानी न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा। आदर्श टेम्प्रेचर लगभग 37°C होना चाहिए।

नहलाने का समय छोटा रखें
बच्चे को ज्यादा देर तक पानी में रखने से उसे ठंड लग सकती है। नहलाने का समय 5 मिनट से ज्यादा न रखें।

बच्चे के सिर और गर्दन को सहारा दें
नहलाते समय शिशु को अच्छी तरह पकड़ें। साबुन से फिसलने का खतरा होता है, इसलिए बच्चे के सिर और गर्दन को हाथ से सपोर्ट जरूर दें।

माइल्ड और फ्रेगरेंस-फ्री साबुन का इस्तेमाल
बेबी की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है, इसलिए हमेशा माइल्ड और बगैर महक वाले साबुन का ही इस्तेमाल करें।

कितनी बार नहलाना चाहिए?
नवजात को रोजाना नहलाने की जरूरत नहीं होती। हर दिन नहलाने से उसकी त्वचा रूखी हो सकती है। बच्चे को हफ्ते में 2-3 बार नहलाना ही पर्याप्त होता है। बाकी दिनों में स्पंज बाथ कराना बेहतर होता है।

नवजात शिशु को नहलाने में जल्दबाजी न करें। सही समय का इंतजार करें और डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चे की देखभाल करें। बच्चे को नहलाते समय ज्यादा देर तक पानी में न रखें और हमेशा गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Child Health

Impact of Modern Lifestyle on Children’s Mental Health

Children’s mental health has become a growing concern in today’s fast-paced world....

healthio24news
Child Health

Parenting Tips: बच्चा हर बात पर रोता है? जानें कैसे बनाएं उसे इमोशनली स्ट्रॉन्ग

Parenting Tips: आज की मॉडर्न पैरेंटिंग (Modern Parenting) में माता-पिता अपने बच्चों...

healthio24news
Child Health

Parenting Tips: पिता की हर छोटी गलती बच्चे के मानसिक विकास पर डाल सकती है असर

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा...

healthio24news
Child HealthHealth

बच्चों में ओबेसिटी और डायबिटीज का खतरा: क्यों बढ़ रही हैं लाइफस्टाइल बीमारियां और क्या है समाधान?

Child Health: आजकल छोटे बच्चों में ओबेसिटी (मोटापा) और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल...