Home Healthy Living Frequent Urination Home Remedies: बार-बार पेशाब आने की समस्या? जानें कारण और असरदार घरेलू उपाय
Healthy LivingWellness & Lifestyle

Frequent Urination Home Remedies: बार-बार पेशाब आने की समस्या? जानें कारण और असरदार घरेलू उपाय

Share
healthio24news
healthio24news
Share

Frequent Urination Home Remedies: क्या आपको बार-बार पेशाब जाने की समस्या रहती है? रात में नींद बार-बार टूटती है या दिनभर बार-बार वॉशरूम जाने से कामकाज प्रभावित होता है? यह परेशानी केवल आपकी नहीं है, बल्कि लाखों लोग इस असुविधा का सामना करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लाइफस्टाइल, खानपान या फिर मेडिकल कंडीशन। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और घरेलू उपाय।

बार-बार पेशाब आने के कारण

लाइफस्टाइल फैक्टर: अधिक पानी, चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन ब्लैडर को इरिटेट करता है।
हेल्थ कंडीशन: डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), प्रोस्टेट बढ़ना (पुरुषों में), प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज (महिलाओं में)।
दवाइयाँ: डायरेटिक्स, पेनकिलर आदि।
ब्लैडर कमजोरी: उम्र बढ़ने पर मसल्स कमजोर हो जाती हैं जिससे यूरिन कंट्रोल कम होता है।

बार-बार पेशाब रोकने के घरेलू उपाय

फ्लूइड इंटेक कंट्रोल करें – खासकर रात को सोने से 2-3 घंटे पहले पानी और चाय-कॉफी का सेवन न करें।
कैफीन और स्पाइसी फूड कम करें – यह ब्लैडर को ज्यादा उत्तेजित करते हैं।
ब्लैडर ट्रेनिंग – पेशाब की इच्छा होते ही तुरंत वॉशरूम न जाएं, कुछ देर रोकने की कोशिश करें।
कीगल एक्सरसाइज – ब्लैडर और पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करने में सहायक।

असरदार घरेलू नुस्खे

धनिए के बीज का पानी: रातभर भिगोए धनिए का पानी सुबह खाली पेट पीने से ब्लैडर को राहत मिलती है।
आंवला और शहद: आंवला पाउडर या जूस में शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से इम्यूनिटी और यूरिनरी हेल्थ बेहतर होती है।
अश्वगंधा दूध: सोने से पहले अश्वगंधा मिल्क पीने से नसें और ब्लैडर मसल्स मजबूत होती हैं।
अनार के छिलके का पाउडर: ब्लैडर की टोनिंग और यूरिन कंट्रोल के लिए लाभकारी।
शतावरी पाउडर: रात को दूध के साथ लेने से यूरिनरी सिस्टम और ब्लैडर हेल्थ में सुधार।

बार-बार पेशाब आने की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी भी हो सकती है और किसी हेल्थ कंडीशन से भी। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वहीं, ऊपर बताए गए घरेलू उपाय और एक्सरसाइज को अपनाकर आप अपनी यूरिनरी हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Healthy LivingMen's Health

Is Erectile Dysfunction a Side Effect of Weight Loss Drugs What You Need to Know.

Erectile dysfunction is a common concern among men, especially as they age...

Wellness & Lifestyle

Bone Health and Calcium Deficiency”

Bone health plays a vital role in maintaining overall strength mobility and...

Healthy Living

Colorectal Cancer: Surgical Oncologist Reveals Subtle Symptoms You Should Never Ignore

Introduction Colorectal cancer, which affects the colon or rectum, is one of...

healthio24news
Healthy Living

Glycosuria Problem: Causes, Symptoms, Diagnosis, and Treatment Guide

Introduction Glycosuria is a medical condition in which glucose (sugar) is present...